महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड मामले में शुक्रवार दोपहर बाद नए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने ढिगावामंडी में धरना स्थल पर पहुंचकर 21 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक की और इसके बाद वारदात स्थल का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी के जांच अधिकारियों से भी इस मामले में मंथन किया। वहीं दावा किया कि जल्द से जल्द पुलिस इस मामले को सुलझा देगी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अपराध पर काबू पाना है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को भिवानी छोड़नी पड़ेगी। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में आम जनता से अच्छा व्यवहार किया जाएगा और अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बतां दें कि 11 अगस्त को लापता हुई महिला शिक्षिका मनीषा की हत्या के बाद 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास उसका शव पुलिस को बरामद हुआ था। पांच दिन बाद भी इस हत्याकांड में कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने ढिगावा में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया वहीं दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया। इसी के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लिया तो भिवानी के प्रवर पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला कर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सुमित कुमार को भिवानी का नया एसपी बना दिया। पहले ही दिन पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में मौके पर पहुंचकर हर पहलु को बारीकी से समझा