फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: अब तीन प्रांतों में झज्जर की गोकुल धाम संस्था बनेगी बेसहारा पशुओं का सहारा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 05:44 PM IST

अब देश के तीन प्रांतों राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में झज्जर की गोकुल धाम संस्था बेसहारा पशुओं के लिए सहारा बनेगी। इसके लिए तीनों प्रांतों के शहरों में पशु चिकित्सालय यानी पशु उपचार केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस कार्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी की सांझेदारी भी काबिले तारीफ है, क्योंकि एनएचएआई ने फोरलेन व राष्ट्रीय राजमार्गों में मुख्य शहरों के कुछ बिंदुओं को चिह्नित कर वहां पशु चिकित्सालय स्थापित करने का खाका तैयार किया। जिसे कार्यरूप देने के लिए गावड़ कंपनी ने काम शुरू किया। भिवानी में भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग के सर्विस लेन के पास तिगड़ाना रिंग चौक पर पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया है। आगामी दो माह में ये काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद यहां पर सड़क हादसों में घायल गोवंश व गायों का उपचार संभव हो पाएगा। इसका संचालन गोकुल धाम झज्ज्जर द्वारा कराया जाएगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें