फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राहुल गांधी के साथ दीपेन्द्र हुड्डा पर किये कटाक्ष

भिवानी पहुंचे जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राहुल व दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष कर कांग्रेस व इनेलो सहित भाजपा पर राज्यसभा चुनावों के बहाने जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि अब डॉ अजय का राजनीतिक वनवास खत्म हो चुका है। हांसी में 13 मार्च को होने वाली जेजेपी रैली को सफल बनाने के लिए युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला लगातार दौरा कर रहे हैं। उन्होंने हांसी रैली की तैयारी व व्यवस्थाओं की जानकारी दी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को हांसी में होने वाली रैली डॉ अजय चौटाला का राजनीतिक वनवास खत्म होने पर रैली से ज्यादा जश्न होगा। उन्होंने कहा कि भिवानी व दादरी जिले डॉ अजय चौटाला की कर्मस्थली। ऐसे में मेरी दिली इच्छा है कि वो 2029 में यहीं से लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ें। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस व इनेलो का असली चेहरा व भाजपा का पूंजीवाद सामने आएगा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की सीएलपी मीटिंग में 5-6 विधायक गायब रहे। ऐसे में मुट्ठी से रेत की तरह कांग्रेस के हाथ से गेम निकल चुका है। दिग्विजय ने कहा कि इनेलो जवाब दे, उनके दो विधायक किसकी मदद करेंगे। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर दीपेंद्र हुड्डा पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि कल दीपेन्द्र का हाल देखा, धक्के मारकर गाड़ी में नहीं बैठने दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के बेटे व संविधान निर्माता के पोते की सेल्फ रिस्पेक्ट कहां गई। राहुल गांधी किसी की परवाह नहीं करते, कल पगड़ी में वो अंग्रेंज लग रहे थे। वहीं दिग्विजय ने कहा कि अभी राहुल को लाल व हरी मिर्च तथा गाय व भैंस में अंतर पता नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा का क्लचर समझ लें तो फिर और कुछ समझने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें