फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में देव उठनी एकादशी के बाद रविवार को भी अबूझ साहवा में शहर के अंदर 250 से अधिक शादी

देव उठनी एकादशी के बाद रविवार को भी अबूझ साहवा में शहर के अंदर करीब ढाई सौ से अधिक शादी कार्यक्रम तय हैं। इसी के चलते शहर के सभी मुख्य वैक्वेट हॉल बुक हैं। हलवाई से लेकर बैंडबाजा तक महीनों पहले ही बुक हो चुके हैं। रविवार को शहर के फूल बाजार में भी दूल्हा की गाड़ी सजने के लिए लाइनें लगी हैं। वहीं ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं के श्रृंगार और दूल्हन का श्रृंगार के लिए एडवांस में ही बुकिंग हो चुकी हैं। देव उठनी एकादशी के बाद से ही शादी विवाह के मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। शहर के बाजार में भी शादी से संबंधित सामान की बिक्री बढ़ गई है। रविवार को बाजार में छुट्टी के बावजूद भी दुकानें खुली रही और बाजार में काॅस्मेटिक्स, जनरल स्टोर और रेडिमेड कपड़ा की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। शहर के नया बाजार फूल मार्केट और नेहरू पार्क के सामने भी डेकोरेटर की दुकानों पर दुल्हा की गाड़ी सजने के लिए पहुंची। इनमें कई महंगी गाड़ी भी सज रही हैं, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन लाएगा। वहीं पंडितों को भी एक दिन में दो से तीन शादियां कराने का दबाव बना है। ऐसे में वे मुहूर्त के हिसाब से फेरे कराएंगे और फिर दूसरी शादी के मंडप में पहुंचेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें