भिवानी में दूसरे दिन भी हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के चिकित्सकों की हड़ताल जारी रही। लेकिन मरीजों को इलाज प्रभावित नहीं हुआ। सुबह से ही मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में मरीजों की जांच चालू रही और सभी कक्षों में चिकित्सक मौजूद रहे। हालांकि हड़ताल की पूर्व सूचना के अनुसार बाकी दिनों के मुकाबले मरीज ओपीडी में कम पहुंचे। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में स्थित आपात विभाग, अल्ट्रासाउंड सुविधा, टीकाकरण, जांच चालू रही।