फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के बवानीखेड़ा में भाजपा युवा नेता ने जहर निगलकर दी जान, परिजनों ने लगाए आरोप...

बवानीखेड़ा में युवा भाजपा नेता हरीश द्वारा जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में केस दर्ज किया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बवानीखेड़ा निवासी साहिल ने बताया कि उसका भाई 34 वर्षीय हरीश को पिछले कुछ दिनों से धममियां मिल रही थी। उसका करीब ढाई से तीन लाख रुपये का लेन-देन था। इसी को लेकर उसके भाई पर रुपये लौटाने का काफी दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे दी थी। इसी दबाव में तीन दिन पहले भी उसके भाई ने पांच से सात गोलियां खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उस समय उसने सुसाइड नोट भी लिखा था, लेकिन उसकी जान बच गई थी। इसके बाद दोबारा आरोपियों ने उसके भाई को धमकी दी। जिसके बाद उसके भाई ने फिर से जहरीला पदार्थ निगल लिया। लेकिन आरोपियों ने उसके भाई की जहर निगलने के बाद भी वीडियो बनाई और उसे नाटक बताया। ज्यादा हालत खराब होने पर अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव का बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें