फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में चार बछड़ों को कचरा पात्र के पास छोड़ा, कुत्तों ने नोचा

पिलानी रोड स्थित नगरपालिका के कचरा पात्र के पास अल सुबह एक बेहद ही अमानवीय घटना सामने आई, जब अज्ञात लोगों द्वारा चार बछड़ों को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। यह घटना समाज में घटती संवेदनहीनता को उजागर करती है और मानवता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। लोहारू निवासी सोनू सैन जब पिलानी रोड पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे, तभी उनकी नजर कचरा पात्र के पास पड़े चार बछड़ों पर पड़ी। उस समय आवारा कुत्ते बछड़ों को नोच रहे थे और उन्हें गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे थे। यह दृश्य देखकर सोनू सैन का हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने तुरंत बछड़ों को बचाने का निर्णय लिया। सोनू सैन ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत लोहारू गौशाला पहुंचकर गोशाला के कर्मचारियों को सूचना दी तथा पशु चिकित्सक डॉ. मंजीत और रवि गागड़वासिया, गौशाला कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद चारों बछड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सुरक्षित रूप से गोपाल गौशाला लाया गया, जहां पशु चिकित्सक मंजीत द्वारा उनका इलाज किया गया। यह घटना जहां एक ओर कुछ लोगों की निर्दयता और अमानवीय सोच को उजागर करती है, वहीं दूसरी ओर सोनू सैन जैसे जागरूक नागरिक यह संदेश देते हैं कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है। बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी ही सच्ची मानवता की पहचान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें