फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 30वें दिन दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Naveen Updated Thu, 07 May 2026 03:34 PM IST

दमकल कर्मचारी पिछले 30 दिनों से हड़ताल पर है। वहीं अग्निशमन कार्यालय के बाहर धरना भी दिया जा रहा है। अग्निशमन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय श्योराण ने कहा कि वे अब तक शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन करके अपनी मांग मनवाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार टेबल पर बैठकर बातचीत के लिए भी राजी नहीं हुई है। जिसके कारण प्रदेश में कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन का मन बना लिया है। जिसके तहत सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल करेंगे और विभागों को बंद करेंगे। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। जल्दी ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आग बुझाने के दौरान एक पुलिस के जवान व 2 दमकल कर्मचारियों की मौत हो गई थी। सरकार ने पुलिस के जवान को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता दी। जबकि उसी घटना में मौत का ग्रास बनने वाले दमकल कर्मचारियों को सहायता नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन 2 दमकल कर्मचारियों ने अपनी जान गवाई, उनको शहीद का दर्जा दिया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें