फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 07:45 PM IST

दीपावली का दीपक सिर्फ मिट्टी का नहीं होता, वह ज्ञान, सत्य, और आशा का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि चाहे अंधकार कितना भी गहरा हो, एक छोटा-सा दीप भी उसे दूर कर सकता है। यह बात वैश्य महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय दीपावली फेस्ट दीपोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहें। दीपोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 13 विद्याओ में 125 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति से रूबरू कराते है। दीपावली फेस्ट दीपोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टॉलों पर खाद्य पदार्थों का रसास्वादन करवाया तथा विभिन्न प्रकार की स्टालों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें