चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर परिसर में वीरवार को चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की स्वर्ण पदक विजेता दो छात्राओं को अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता छात्रवृत्ति से सम्मानित किया। बता दें कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्वर्ण पदक विजेता के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुरू किए गए अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता छात्रवृत्ति पर इस बार फिर दो बेटियों ने कब्जा किया है। इस दो वर्षीय कोर्स के शैक्षणिक सत्र 2021-23 में पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा राखी व सत्र 2022-24 से छात्रा मंजू को अमर उजाला के नवोन्मेषक के नाम पर स्थापित अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।