राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशित ग्यारह साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. त्रिलोकचंद की अध्यक्षता व स्वच्छता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्रभारी प्रो. भीष्म नारायण के निर्देशन में किया गया। इसमें अजय चोपड़ा सीईओ, जिला परिषद् व सन्नी शर्मा, इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन ने शिरकत की। अभियान के प्रथम सप्ताह के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह, स्वच्छता जागृति भाषण, स्वच्छता जुलूस, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सजग नागरिक विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।