फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी से हुंकार: मांगें पूरी नहीं हुई तो 6 अगस्त से प्रदेशभर में हड़ताल

सुधीर शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 06:29 PM IST

भिवानी। हरियाणा के नगर निकायों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भिवानी के सेक्टर-13 स्थित कम्युनिटी हॉल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित 'समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ' रैली में कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। रैली में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को दोटूक चेतावनी दी कि यदि 13 मई को हुए समझौते की मांगों को 5 अगस्त तक लागू नहीं किया गया, तो 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली सरकार के विश्वासघात के खिलाफ है। 1 मई से पालिका कर्मचारियों और 8 अप्रैल से दमकल कर्मियों ने एक ऐतिहासिक हड़ताल की थी। 13 मई को सरकार के साथ हमारी 22 सूत्रीय मांगों में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक इस समझौते को लागू करने के पत्र नोटिफिकेशन जारी नहीं किए हैं। ओर कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में आए 12 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक एक भी सफाई कर्मचारी या सीवरमैन की पक्की भर्ती नहीं की गई। जब समाज के लिए सफाई और स्वच्छता इतनी जरूरी है, तो फिर सफाई करने वाले कर्मचारियों को कच्चे और ठेकेदारी प्रथा के दलदल में क्यों धकेला जा रहा है। नरेश शास्त्री ने प्रदेश में सीवर सफाई के दौरान हो रही मौतों पर गहरा रोष जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें