फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: CIA टीम पर सट्टेबाजों ने किया जानलेवा हमला, हेड कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाई, गंभीर घायल

भिवानी के कुसुभी गांव और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा लगाने की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने गई सीआईए टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, इसी दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जूई कलां पुलिस थाना में इस संबंध में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है वहीं आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। अस्पताल में दाखिल सुनील का हालचाल जानने डीएसपी अनुप भी पहुंचे और वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें