फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में तंबाकू निषेध सप्ताह कार्यक्रम के तहत ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क में किया लोगों को जागरूक

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रूद्र कॉलोनी की ओर से शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह मनाते हुए ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क में कार्यक्रम हुआ। जिसमें आम जन नागरिक को नशे से होने वाले नुकसान और तंबाकू कैसे हमारे शरीर को, फेफड़े को ,गले को खराब करता है और कैसे इसकी लत एक बने बनाए घर को बिगाड़ देती है इसके बारे में विस्तार से बताया। इस लत से छुटकारा पाने में राजयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि शायद हम भूल गए की मंदिरों में कभी तामसिक वस्तु जैसे गुटखा खैनी, बीड़ी, सिगरेट इनका प्रवेश वर्जित है। इस अवसर पर पार्षद जिला पार्षद शालू अरोड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम तंबाकू का जीवन में निषेध कर दें ताकि हमारा भारतीय समाज बहुत सुंदर बने। वहीं, शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी ने भी युवाओं का बुजुर्गों का आह्वान करते हुए कहा यदि हम एक सुंदर स्वच्छ श्रेष्ठ समाज बनाना चाहते हैं तो हमें उठते ही स्मरण करना चाहिए कि मैं इस तन रूपी मंदिर में विराजमान एक चैतन्य देवी व देव हूं मुझे बुरे संग से कोई भी आकर्षित करने वाले व्यसन से अपने आप को बचाकर चलना है जब हम खुद को बचाएंगे तभी हम अपने परिवार के अंदर अपने बच्चों में अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर पाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें