लोहारू में भिवानी रोड पर चुंगी नंबर-7 के पास वन विभाग की भूमि में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है और आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, चुंगी नंबर-7 के नजदीक वन विभाग की भूमि में बुजुर्ग व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तथा लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।