फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सीईटी के 56 परीक्षा केंद्रों पर 9 पेट्रोलिंग टीमें रखेंगी कड़ी निगरानी

सीईटी परीक्षा को लेकर शहर के अंदर 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर पुलिस प्रशासन ने 9 पेट्रोलिंग टीमें गठित की हैं वहीं शहर में पांच जगह नाके लगाए हैं। वीरवार को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैंबर लगाने का काम भी शुरू किया गया। कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम तक इसकी कमांड का नेटवर्क जोड़ने में जुटे रहे। वहीं सुबह और शाम के सत्र की परीक्षा को लेकर पुलिस हर गतिविधि पर निगरानी रखेगी वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखने के अलावा ऐसी जगहों पर भी निगरानी रखी जाएंगी, जहां से परीक्षा के पेपर को आउट करने की कोशिश हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें