फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सीईटी 2025 परीक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 56 केंद्रों पर 1.25 लाख अभ्यर्थी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए भिवानी जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले के 56 परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों (26 और 27 जुलाई) में चार पालियों में कुल 1,25,800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हिसार से 59,108 अभ्यर्थी शामिल हैं।परीक्षा की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए 700 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर, मेटल डिटेक्टर और बायोमैट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है। महिला परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए जाट धर्मशाला और राधा स्वामी सत्संग भवन में विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के संचालन के लिए 51 नोडल अधिकारी और 35 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जबकि 40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें