फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक रखे 14 परिवाद, पीजीआई से एक सप्ताह में रिपोर्ट मंगवाने के दिए निर्देश

पंचायत भवन में वीरवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी साहिल गुप्ता ने की। बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए, इनमें छह परिवाद पुराने और आठ नए परिवाद रखे गए। डीसी ने सभी परिवादों की सुनवाई की और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वे पेयजल और सीवरेज से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करें ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। बैठक में रखे गए परिवादों की सुनवाई के दौरान डीसी ने स्थानीय सेशन कॉलोनी सुभाष के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग को एक महीने का समय दिया और कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाए। वहीं, झुप्पा खुर्द निवासी सुनीता ने कहा कि वे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट हैं और आगे किसी प्रकार की जांच नहीं चाहती। कीर्ति नगर भिवानी से संदीप कौशिक ने अभी तक पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष जताया वहीं मामले में कार्रवाई को जल्द से जल्द से पूरा करने की मांग की, जिस पर डीसी ने पुलिस विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार से स्थानीय फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के मामले में डीसी श्री गुप्ता ने पुलिस को पीजीआई से एक सप्ताह में रिपोर्ट मंगवाने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सकों की लापरवाही से हुई महिला के मौत के मामले में उचित कार्रवाई हो सके। बवानीखेड़ा से चिरंजी लाल के बिजली निगम द्वारा अवैध रूप से बिजली जुर्माना राशि लेने के मामले में डीसी ने एसडीएम महेश कुमार को जांच सौंपी। खानक से युवा एकता संगठन व समस्त ग्रामवासियों की सुनवाई करते हुए डीसी ने प्रदुषण फैलाने वाली कंपनियों पर प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड को नियमों के अनुरूप जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें