फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ प्रत्येक विद्यार्थी एनएसएस में अवश्य ले भाग : शिव कुमार तंवर

Wed, 08 Jan 2025 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया गया। इसके अंतिम दिन मुख्यअतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने शिरकत की। तंवर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ एनएसएस में भाग अवश्य लेना चाहिए। यह हमें सामाजिक दायित्व के साथ-साथ एक ईमानदार व निष्ठावान बनाता है।
विज्ञापन

प्राचार्य कुलवंत कौर ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी शालू व सुनीता ने बताया कि शिविर में मनोज कुमार, हेमंत, श्रीनिवास, विजेंद्र, ताराचंद व भारत भी उपस्थित रहे। स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, हरियाणवी डांस शिवानी व जानवी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयंसेविकाओं को कर्मठ व ईमानदार बनने, जीवन में सकारात्मक सोच रखने, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें