भिवानी के हांसी गेट पर स्थित विजय नगर को जाने वाली कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति की लीकेज को ठीक करने के लिए कार्य पांचवें दिन भी जारी है। गड्डे के आस पास किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं की गई है। रविवार रात्रि को कोहरा ज्यादा होने के कारण अज्ञात बाईक सवार एक व्यक्ति गड्डे में गिर गया। कार्य को पूरा करने के लिए रोड पर तीन से चार जगह गड्डे खोदे गए हैं। लेकिन इनके आस पास वाहन चालकों के लिए किसी प्रकार का संकेत बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार बाइक सवार गड्डे में गिरने से चोटिल भी हुआ है। बता दें कि विजय नगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के साथ सीवर का पानी मिल कर आ रहा था। लीकेज को चैक करने के लिए तीन से चार गड्डे अलग अलग जगह खोदे गए हैं। ये गड्डे पांच दिन से खोदे गए हैं। लेकिन अंधरे में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का सुरक्षा प्रबंध नहीं किया गया है।