शहजादपुर के शिव मंदिर के पास से छह दिन पहले चुराई गई बाइक सहित दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को अंबाला कैंट के सुभाष पार्क के बाहर चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूमते हुए दबोचा। इन आरोपियों की पहचान शहजादपुर के पतरेहड़ी गांव निवासी अमित उर्फ सेठी व मुकंदपुर गांव निवासी हरिपाल उर्फ पुपू के रूप में हुई। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी चोरी की 3-4 मामले दर्ज है। यह पता लगाया जा रहा है किस-किस थाने में मामले दर्ज है। दोनों आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की रास्ते पर चल पड़े। चोरी की बाइक लेकर सुभाष पार्क के पास घुम रहे थे। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक रोककर दस्तावेज मांगे तो भागने लगे थे। मौके पर काबू कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।