फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: बरसात में रेलवे के अंडरपास बनेंगे मुसीबत, साफ-सफाई के लिए टीम नहीं हुई तैनात

मानसून सिर पर है, बावजूद इसके रेलवे अंडरपास पर टीमों की तैनाती नहीं हो पाई है। अगर कुछ घंटों तक तेज बारिश हो गई तो फिर रेलवे के अंडरपासों को तालाब बनने में देर नहीं लगेगी। मौजूदा हालात को देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। अंडरपास पर न तो पंप सेट लगाए गए हैं और न ही कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ऐसे में रेल कर्मचारियों सहित दूसरे लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उन्हें जलभराव के दौरान शास्त्री कॉलोनी के रेल फाटक सहित जंडली पुल से आवागमन के लिए निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें