हरियाणा में पारित नए बीज खाद कानून के विरोध में सोमवार को अंबाला के बीज विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर अपना विरोध जताया। अंबाला में बीज विक्रेताओं की करीब 1600 दुकानें है। कानून बनने के बाद आज सभी दुकानें बंद रही। यहां तक की कंपनियों की ओर से सभी आर्डर भी होल्ड कर दिए गए हैं। अंबाला सीड पेस्टेसाइट फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नए कानून में पुलिस की संलिप्ता से दुकानदारों की परेशानी बढ़ेगी।