महेश नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार का कान झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकान के पीछे बने गोदाम से उठीं लपटें महेश नगर निवासी करन की गद्दों की दुकान है और दुकान के ठीक पीछे ही उन्होंने अपना गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार को अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गद्दों में रुई और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली।पीड़ित दुकानदार करन ने बताया कि सीजन को देखते हुए कुछ दिन पहले ही गोदाम में नया माल मंगवाया गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि कीमती सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।