फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में रेलवे स्टेशन पर राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Jul 2025 12:30 PM IST

अंबाला सिटी के रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अंबाला छावनी निवासी जसपाल के रूप में हुई है। बुधवार सुबह 6:30 बजे के करीब जीआरपी को पता चला कि एक व्यक्ति ने स्टेशन के अंतिम कोने में कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र के पेहवा का रहने वाला था। अंबाला छावनी में वह अपनी ससुराल में रहता था। यह भी पता चला है कि व्यक्ति मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में भी बतौर राजमिस्त्री काम करता था। पुलिस ने परिजनों को बुलाया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें