अगर आप हरियाणा से शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप पंचकूला के कालका से शिमला पैनोरमिक कोच के जरिये खूबसूरत वादियों को निहारते हुए जा सकेंगे। दरअसल जल्द कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन चलेगी। हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर नई ट्रेन चलाई जाएगी। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर जल्द ही पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है।