फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर निकली जनरल परेड, एसपी ने दी सलामी

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को लेकर सोमवार जिला पुलिस लाइन अंबाला में जनरल परेड का आयोजन हुआ। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिहं शेखावत ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों से परेड करवाई। पुलिस कर्मचारियों को सही ढंग से सैल्यूट करने बारे भी बारीकी से बताया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक अंबाला ने सभी कर्मचारियों की वर्दी का टर्न आउट चैक किया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस वीआईपी व अन्य ड्यूटी के दौरान पैट्रन के अनुसार साफ सुथरी वर्दी पहनेंगे, वर्दी पर नेम प्लेट लगाएगें। साथ ही इआरवी डायॅल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को इलाके में गश्त करने के आदेश दिए। इसके अलावा एसपी ने शहरी क्षेत्र में ट्रेफिक पर विशेष ध्यान देने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले पर कार्रवाई करने व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें