फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध अंबाला में किसानों का विरोध, सरकार का फूंका पुतला

भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापारिक संधि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों नेताओं के पुतले दहन किए। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ होने वाली यह ट्रेड डील भारतीय कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए आत्मघाती साबित होगी। किसानों का कहना है कि विदेशी उत्पादों के भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की कमर टूट जाएगी और उन्हें अपनी उपज के सही दाम नहीं मिलेंगे। प्रदर्शन के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी किसी भी संधि पर हस्ताक्षर न करे जिससे देश के अन्नदाता के हितों को नुकसान पहुंचे। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें