फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: शहजादपुर मंडी के गेट पर ताला जड़ किसानों ने रातभर लगाया जाम, एसडीएम ने शुरू करवाई खरीद

शहजादपुर अनाज मंडी में जीरी की फसल की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी के गेट पर ताला लगाकर रविवार रात 8 बजे से जाम लगाए रखा। गुस्साए किसान मंडी के बाहर अंबाला- शहजादपुर हाईवे पर ही तिरपाल बिछाकर बैठ गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता रोक दिया। हालांकि पुलिस ने पहले किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान न मानते हुए खरीद शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सोमवार को दोपहर शहजादपुर एसडीएम शिवजीत भारती ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और खरीद शुरू करवाकर जाम खुलवाया। हालांकि जाम लगने के बाद इलाका पुलिस ने रूट डायवर्ट करवा दिया था। जिससे कारण जाम नहीं लगा। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से विक्रम राणा, मुख्तयार सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह धमौली, प्रदीप सिंह जटवाड़, गुरविंदर सिंह जटवाड़ आदि किसानों का कहना है कि मंडी में जीरी की फसल की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू ही नहीं कर रही है। आढ़ती उनकी ढेरियों को भर नहीं रहे हैं, जिससे उनकी फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को डर सता रहा है कि इस मौसम में किसी भी समय बारिश हो सकती है। पहले ही किसान बाढ़ से बने हालातों के कारण भारी नुकसान झेल चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें