फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: नगर निगम की वार्ड बंदी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, उपायुक्त को सौंपी सुझाव व आपत्तियां

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 07:54 PM IST

नगर निगम चुनाव को लेकर की गई नई वार्डबंदी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की ओर से वार्डबंदी को लेकर उपायुक्त अजय सिंह तोमर को आपत्तियां व सुझाव भी सौंपे गए हैं। उपायुक्त कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंबाला शहर पवन अग्रवाल डिंपी, पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा, राजविंद्र कौर, मेघा गोयल प्रतिनिधि इशू गोयल ने आपत्तियां सौंपी। कांग्रेस ने वार्ड बंदी को जनविरोधी, अव्यावहारिक एवं पक्षपातपूर्ण करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता की सहूलियत और संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) को ध्यान में रखकर वार्ड परिसीमन में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो इस मुद्दे को जन आंदोलन एवं कानूनी स्तर पर भी मजबूती से उठाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें