फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे पड़े सीवरेज के टूटे पाइप में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे हाईवे किनारे पड़े सीवरेज के टूटे पाइप में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। देखते ही देखते राहगीरों व कॉलेज के छात्रों का जमावड़ा लग गया। पुलिस पहुंची तो शव के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। आसपास केवल कुछ कपड़े ही पड़े थे। शव को शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगोंं से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों या ठंड की वजह से हुई हो सकती है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें