फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की आत्महत्या मामले में आरोपी दंपती की गिरफ्तारी नहीं, परिजनों ने घेरा थाना

एमसी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय यश आत्महत्या मामले में उकसाने के लिए नामजद दंपती की आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सोमवार को गुस्साए परिजन एकजुट होकर पडाव थाने में पहुंचे। मृतक के भाई दिवाकर ने रोष जताते हुए कहा कि यश ने आत्महत्या नहीं की, उसे सोची समझी साजिश के तहत आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। परिजनों ने नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। उधर, पडाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर का कहना है कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। नामजद दंपती दीपक व हीना के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें