फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में न्यू मॉडल कॉलोनी में तड़के मकान की ऊपरी मंजिल पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी

शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग मकान की ऊपरी मंजिल पर लगी, जहां भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही अंबाला शहर से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला कैंट से भी तुरंत दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। तीनों गाड़ियों के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। मकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि तड़के अचानक ऊपर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। ऊपरी हिस्से में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने आशंका जताई है कि संभवतः किसी पटाखे की चिंगारी गिरने से यह हादसा हुआ है। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग नुकसान और आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें