फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दूषित पानी से दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक के पास मार्केट में पीने का पानी दूषित होने के कारण दुकानदार परेशानी झेल रहे हैं। यहां पर पिछले दो महीने से पानी की पाइपलाइन लीक हो रही है। पानी के कारण कई बार जलभराव भी होता है। इधर पीने के पानी के लिए भी दुकानदार कैंपर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग को भी शिकायत दी थी। बावजूद इसके अभी तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही यहां पर सीवरेज की लाइन भी बंद है। बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। जबकि यहां पर तीन बैंक और 15 दुकानें हैं। रोजाना सैकड़ों लोग अपने वाहनों के साथ यहां पर आते हैं। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
पिछले साल भी हुई थी समस्या
नरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यहां पर बीते वर्ष भी यह समस्या रही थी। अब फिर से वो ही हालात बन गए हैं। यहां पर दोबारा लाइन का पाइप बदलकर ही समस्या का हल होगा।
विज्ञापन


पीने का पानी भी हो रहा दूषित

रोहित गुलाटी ने बताया कि पाइप लीक होने के कारण पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। इस कारण उन्हें कैंपर खरीदने पड़ते हैं। बीते दो महीने से यह समस्या आ रही है।
जलभराव में होती है परेशानी
दुकानदार नरेंद्र ने बताया कि सीवरेज बंद होने के कारण जलभराव की स्थिति हो जाती है। पैदल जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें