फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सतगुरु सबना दा भला मनाएंदा, जिस दा बुरा क्यों होए...

विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर गुरु चरणों में माथा टेकती संगत। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सतगुरु सबना दा भला मनाएंदा, जिस दा बुरा क्यों होए, सतगुरु सबना दा भला मनाएंदा, अपनी मेहर कर-अपनी मेहर कर, सबे जी समाल अपनी मेहर कर, गुर सिखां के मन भांवदी गुरु सतगुरु की वडियाई, शब्द के जाप से माहौल भक्तिमय हो गया। यह मौका था सरबंसदानी धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित समागम के दौरान।
विज्ञापन

कीर्तनी जत्थों ने अपनी सुरीली आवाज से कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया और गुरु महाराज की ओर से दिखाए गए सच के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान स. सुदर्शन सिंह सहगल ने गुरु चरणों में शीश नवाया और संगत को गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी।
गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब सोमवार सुबह गुरु चरणों में अरदास उपरांत संपन्न किए गए। इसके बाद कथा-कीर्तन समागम आरंभ हुए। सुबह 7.45 बजे पाठ की समाप्ति उपरांत 9.15 बजे तक हजूरी रागी जत्थे कीर्तन और आसा की वार को श्रवण करवया। इसके बाद 10.45 बजे तक स्त्री सत्संग जत्थे ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

सुबह 10.45 से 12.30 बजे तक छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में कविता व गुरुबाणी के जाप से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को प्रबंधकों द्वारा सम्मानित किया गया। दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से आए कीर्तनी जत्थे ने संगत को नाम सिमरण करवाया। गुरु प्रबंधकों ने गुरु महाराज की जीवनी पर आधारित इतिहास सुनाया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु महाराज का अटूट लंगर बांटा जाएगा।

प्रकाश पर्व पर गुरु चरणों में माथा टेकती संगत। संवाद

प्रकाश पर्व पर गुरु चरणों में माथा टेकती संगत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें