फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सवा दो करोड़ की हेरोइन के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, दिल्ली से लाते थे खेप

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली से लाकर अंबाला में हेरोइन की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सीआईए-1 की टीम ने दो नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपियों में एक महेश नगर के बब्याल निवासी रजनीश उर्फ लाडी है तो दूसरा दिल्ली के चंद्र विहार विकास विहार निवासी अमरजीत सिंह है। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 12 अप्रैल को महेश नगर निवासी रजनीश उर्फ लाडी को कार सहित 400 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। मौके से ही करीब 2 लाख रुपये 90 हजार की नगदी बरामद की थी। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। पांच दिन के रिमांड में आरोपी रजनीश ने मुख्य सप्लायर का नाम उगला तो टीम ने अमरजीत सिंह को मुरथल सोनीपत से स्विफ्ट गाड़ी के साथ दबोचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें