फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संपत्ति कर जमा नहीं कराने वालों पर आज कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर होने पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दिनों भी निगम ने संपत्ति कर जमा नहीं कराने पर दुकानों को सील किया। अब मंगलवार से फिर निगम संपत्ति कर न जमा करवाने पर भवन को सील करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

निगम ने पहले भी अभियान चलाया था और कई लोगों ने निगम में बकाया कर जमा कराया था। शहर में ऐसे 162 लोग हैं, जिनका पांच लाख से ऊपर संपत्ति कर बकाया है। यही नहीं शहर में 983 ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास निगम का पांच लाख से नीचे संपत्ति कर बकाया है। इनमें से निगम अधिकारियों ने कई लोगों से रिकवरी भी की है।
सर्वे की गलतियों से लोग परेशान
पहले किए गए सर्वे में काफी गलतियां की गई है। कई लोगों के दस्तावेज में एरिया ज्यादा दिखा दिया गया, जबकि किसी का संपत्ति कर ज्यादा बना दिया गया। इन गलतियों की वजह से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और निगम अधिकारियों को भी दोबारा से रिकॉर्ड को ठीक करना पड़ रहा है। कई लोग तो ऐसे भी निगम में पहुंच रहे हैं, जिनके पास निगम के खाते में 5 लाख तक संपत्ति कर बकाया है, जबकि जब एरिया और आईडी को सत्यापित करते हैं तो वह संपत्ति कर हजारों रुपये भी नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें