शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कमिश्नर सभागार में कमिश्नर ने समीक्षा बैठक बुलाई। बिजली निगम के मुख्य अभियंता से लेकर मंडल के एसई और सभी खंडों के एक्सईएन के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कमिश्नर ने खंडवार बिजली आपूर्ति के दिक्कत के कारणों की समीक्षा के साथ वर्तमान स्थिति के बारे में जानकाली ली। संतुष्टि के बाद उन्होंने कहा कि बिजली निगम के अभियंता खुद तकनीकी मजबूत होते हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति का संकट सामने आए ही न, ऐसा इंतजाम अपने स्तर से खुद करें। समय समय पर समीक्षा कर व्यवस्थाओं की जानकारी लें। इस दौरान डीएम कृष्णा करुणेश भी मौजूद रहे।