वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संकल्प यात्रा चलाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण मिलना चाहिए। यदि आरक्षण नहीं मिला तो निषाद समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज को संगठित कर उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।