गोरखपुर के शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित ईस्टर्नपुर कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक का ऊपरी हिस्सा एलटी बिजली लाइन से सट गया। इससे तेज चिंगारी निकली। ट्रक के ठीक पीछे स्कूली वैन चल रही थी, लेकिन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 6:33 बजे हुई यह घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।