फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छठ पूजा के बीच शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, सभी ने याद किया

जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर में छठ पूजा आयोजन समिति की तरफ से प्रत्येक वर्ष छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन को और भी भव्य स्तर पर किया गया। शाम को सूर्य को अर्घ्य समर्पण के बाद मंदिर परिसर में ही दो घंटे डांडिया का आयोजन भी किया गया है। इसी आयोजन के मंच पर शाम को शारदा सिन्हा की याद में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शिव चरण रावत ने बताया कि कमेटी ने इस आयोजन के बीच शारदा सिन्हा को भी याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने की फैसला किया था। प्रत्येक वर्ष शारदा सिन्हा के गानों पर छठ पूजा का महत्व और दोगुना हो जाता है। इस बार शारदा सिन्हा हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादों में उनके छठ मैया के गाने अमर रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें