राप्ती नदी में नहाते समय रविवार की दोपहर में इलाहीबाग लाला टोली निवासी दो दोस्त लापता हो गए थे। सुबह से उनकी तलाश एक बार फिर शुरू हुई। नदी में उतरी एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की दोहपर में घटनास्थल पर एक युवक का तो दूसरे का वहां से कुछ दूरी से शव बरामद किया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार की देर रात तक दोनों युवकों को मिट्टी दे दी गई। मौके पर तिवारीपुर थाने की पुलिस के साथ अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।