फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से गूंजी स्कूल की घंटी, गोरखपुर में खुले प्राथमिक विद्यालय

गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालयों में फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। लंबे समय बाद स्कूल खुले हैं तो शिक्षक फोन करके बच्चों को स्कूल आने के लिए बुला रहे हैं। कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और ड्रॉपआउट रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। विद्यालयों के शिक्षक अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील कर रहे हैं। कई शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई, अब उसे पटरी पर लाना जरूरी है। स्कूल खुलने से कक्षाओं में फिर से चहल-पहल लौट आई है। बच्चों के आने से परिसर में रौनक दिख रही है। शिक्षकों ने साफ-सफाई और पठन-पाठन की व्यवस्था पहले ही दुरुस्त कर ली थी। इसके अलावा स्कूल खुलने के साथ भी साफ सफाई की जाती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें