स्कूल और कॉलेजों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली खेली। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों और नृत्य के माध्यम से छात्रों ने रंगों के त्योहार का आनंद लिया। कई स्थानों पर इको-फ्रेंडली होली के प्रति भी जागरूकता दिखाई गई।