बेलघाट डाकघर में सर्वर और नेटवर्क की समस्या से खाताधारक महीनों से परेशान हैं। जमा-निकासी समेत अन्य सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है। डाकघर के बड़े बाबू सुरेश प्रसाद के अनुसार, पहले यहां एयरटेल की नेटवर्क सेवा थी, जिसे हटाकर बीएसएनएल का कनेक्शन लगाया गया। इसके बाद से सर्वर और नेटवर्क संबंधी दिक्कतें बढ़ गईं। खाताधारकों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कर डाकघर की सभी सेवाएं सुचारु कराने की मांग की है।