फिट इंडिया अभियान को मजबूत करने और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की तरफ से पहल की गई। रविवार को संघ की तरफ से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में साइक्लोथन का आयोजन किया गया। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें प्रतिभाग किया।