गोरखपुर के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर शनिवार को पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार सिंह ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं। इस बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके आश्रित शामिल हुए। सैनिकों ने पेंशन, कैंटीन सुविधा, पुनर्वास, बच्चों की शिक्षा और कल्याण योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।