फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एयरपोर्ट पर खुला चिकित्सा केंद्र, 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मियों की रहेगी तैनाती

रोहित सिंह Updated Sun, 18 May 2025 01:56 PM IST

गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पर प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा केंद्र स्थापित किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से परिसर में स्थापित केंद्र स्वास्थ्य सेवा देने के साथ साथ आईईसी के जरिये विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार किया जाएगा। केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया कि शीघ्र ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। यहां इस 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही केंद्र पर चौबीस घंटे पैरामेडिकल तैनात रहेंगे, जो बीपी, शुगर, बुखार आदि की जांच और सामान्य बीमारियों की दवा उपलब्ध कराएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें