गोरखपुर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के जाफराबाजार, रेती, नखास, गोरखनाथ समेत कई इलाकों में बकरा मंडी सज गई है। अलग-अलग नस्लों के बकरों की मांग है। लेकिन तोतापुरी और बरबरी नस्ल के बकरों की सबसे ज्यादा मांग है। सुबह से ही मंडी में खरीदारों की भीड़ लगी है, जो देर रात तक खरीदार खरादारी करते दिखेंगे।