फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कवलिया में ठोकर से रुका बाढ़ का खतरा

जय नारायण पांडेय Updated Tue, 14 Jul 2026 01:48 PM IST

तुर्कवलिया में ठोकर से रुका बाढ़ का खतरा जंगल कौड़िया। क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव के किनारे कटान निरोधक ठोकर लग जाने से अब ग्रामीणों में बाढ़ का डर कम हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के किनारे पिछले कई वर्षों से कटान निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी यहां बाढ़ निरोधक कार्य हुआ था जिससे कटान रुका है। ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने भी निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता त्रिदेव का कहना है कि ठोकरों के कारण गांव सुरक्षित है, लेकिन बरसात के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं। जंगल कौड़िया, रवि प्रताप सिंह

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें